Breaking News

प्रदेश से गुंडाराज खत्म,135 दुर्दांत अपराधी गये यमलोक,शेष मांग रहे है जीवन की भीख :त्रयम्बक त्रिपाठी

 




अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड ( बलिया )।  नगर राधिका मैरेज हाल  मे सोमवार को भाजपा द्वारा प्रबुध्द वर्ग सम्मेलन  का आयोजन किया गया ।  सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी  रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व डॉ दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर  किया गया।  

प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए  मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी  ने कहा कि देश का प्रबुद्ध वर्ग देेश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। समाज का हर वर्ग सुरक्षित और खुश है।  प्रदेश की गुंडागर्दी आज समाप्त हो गयी है। 135 दुर्दांत अपराधियों को यमलोक पहुँचा दिया गया और जो बचे है वो जीवन की भीख मांग रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है और विश्व पटल पर छाया हुआ है। उतर प्रदेश का सौभाग्य है कि आज योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री है। 

 इस सम्मेलन में भाजपा की कोशिश है कि ऐसे प्रबुद्ध वर्ग को शामिल किया जाए जो भाजपा के सदस्य नहीं हैं। उनको इस कार्यक्रम में आये और इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में किये गए विकास की जानकारी लें। साथ ही भाजपा के साथ मिलकर  देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे।

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी सरकार जो काम करती है वह विश्व के पटल पर दिखायी देता है। सरकार के जितने भी मुख्यमंत्री हुए उनमें किसी के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। हम सीना ठोक कर कह सकते हैं कि हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए काम करती है।  

कार्यक्रम में चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने अतिथियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो भेट किया।इस मौके पर विधायक धनन्जय कनौजिया, नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे,  जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू,सतीश राव अंजय , मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, पंकज मिश्र, मृत्युंजय गुप्ता, प्रवीण नारायण गुप्त, लाल बहादुर भारती, शेषनाथ आचार्य , राममनोहर गांधी, सुशील मिश्र,अमित जायसवाल  आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।