Breaking News

भारतीय मजदूर संघ ने वृक्षारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस

 




बलिया ।। भारतीय मजदूर संघ बलिया द्वारा 28 अगस्त को पर्यावरण  दिवस मनाया  गया। बता दे कि पर्यावरण दिवस  शहीद अमृता देवी की स्मृति में मनाया जाता है।28 अगस्त 1730 में जोधपुर के खेजड़ी गांव के विश्नोई समाज के जम्भेश्वर जी के प्रयास से बहुतायत पेड़ लगाए गए थे।एकबार जोधपुर के किले के निर्माण हेतु तत्कालीन महाराज अजीत सिंह जी के द्वारा वृक्षों को काटने का आदेेश दे दिया गया।श्रीरामू विश्नोई की पत्नी वीरांगना श्रीमती अमृत देवी की अगुवाई में 363  महिला ,वृद्ध एवम् बच्चों के साथ वृक्षों को बचाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। तत्पश्चात वृक्षों की कटाई रोक दी गई।उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष  28 अगस्त को एक विशाल मेला का आयोजन एवम् वृक्षाें के सरंक्षण में योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा अमृता देवी पुरस्कार दिया जाता है।

तभी से उनकी स्मृति में भारतीय समाज द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। भारतीय मजदूर संघ बलिया ने रेलवे स्टेशन के पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के कार्यालय परिसर में IOW  कमलेश जी एवम् श्रम प्रवर्तन अधिकारी  गणेश सिंह   द्वारा  वृक्षारोपण का कार्य किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवम् वृक्षारोपण अभियान के बारे में श्री कमलेश द्वारा कार्यक्रम में प्रकाश डाला गया एवम् महत्व  पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ बलिया राजू राय  ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने एवम् मुख्य अतिथि विभाग संयोजक  दिवाकर तिवारी रहे। कार्यक्रम में  जवाहर जी , शशिकांत तिवारी , राजू सिंह, जवाहर जी,अरविंद जी, सनोज जी,  राजीव सिंह, रामकुमार राय, स्वामी प्रसाद मौर्य जी,  श्रम विभाग के कार्यकर्ता एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे।