Breaking News

सिपाही पंकज सिंह यादव ने महिला कांस्टेबल के साथ किया बलात्कार,मुकदमा दर्ज



ए कुमार

प्रयागराज ।। यूपी के प्रयागराज में सिपाही पंकज सिंह यादव पर महिला कांस्टेबल के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। अभी बस्ती में ग्रामीणों द्वारा पीटे गये इश्कमिजाज दरोगा अशोक चतुर्वेदी का मामला शांत नहीं हुआ था कि यह एक नया मामला सामने आ गया।

इस तरह के मामलों से प्रदेश में पुलिस की छवि आम जनता के बीच खराब हो रही है।लोग यह कहने लगे है कि जब खुद पुलिसकर्मी महिलाओं की अस्मत लूटने में लगे हैं तो वह जनता की इज्जत कैसे बचा पाएंगे। प्रयागराज में महिला कॉन्स्टेबल ने सिपाही पंकज सिंह यादव पर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला कांस्टेबल का आरोप है कि सिपाही पंकज सिंह ने बलात्कार करते हुए अश्लील वीडियो बनाया और तस्वीर भी खींचीं। अब वह अश्लील वीडियो और तस्वीरों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस ने पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।यह मामला थाना कर्नलगंज में दर्ज किया गया है।एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण को संज्ञान में लिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आरोपी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में लगातार दरोगा और सिपाहियों के कारनामों से विभाग की छवि धूमिल हो रही है।डीजीपी मुकुल गोयल के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी पुलिस विभाग के दरोगा और सिपाहियों में अनुशासन बिगड़ रहा है।