Breaking News

पुलिस ने 01 शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र/कारतूस बरामद





चितबड़ागांव बलिया ।। पुलिस अधीक्षक  बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने व वांछित अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चितबड़ागाँव पुलिस को एक अंतर्जनपदीय गैंगेस्टर अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई किहै। 

उल्लेखनीय है कि प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के उ0नि0 मुरारी मिश्रा मय पुलिस बल द्वारा अभियुक्त असलम उर्फ राजू पुत्र बब्बन नट निवासी मानपुर, थाना चितबड़ागाँव, जनपद-बलिया को  29.08.2021 को चांदनाला पुलिया के पास से समय करीब 20.35 बजे संदिग्ध प्रतीत होने पर चेकिंग के बाद गिरफ्तार किया गया । 

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद  तमंचा देशी .12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया । उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना चितबड़ागांव द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है । 







                     पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0-104/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चितबड़ागाँव, बलिया

                     गिरफ्तार अभियुक्त

1. असलम उर्फ राजू पुत्र बब्बन नट निवासी मानपुर, थाना चितबड़ागाँव, जनपद-बलिया 

                      बरामदगी

1. 01 अदद तमंचा देशी .12 बोर

2. 02 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर

                   आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0-1306/15 धारा-3/5/8 गोवध व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 307 भादवि थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर

2. मु0अ0सं0-1469/15 धारा-2/3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर

3. मु0अ0सं0-143/16 धारा-3/5/8 गोवध व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना नरही, बलिया

4. मु0अ0सं0-1210/16 धारा-2/3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना नरही बलिया 

5. मु0अ0सं0-91/18 धारा-419/420/406 भादवि थाना चितबड़ागाँव, बलिया 

6. मु0अ0स0-655/17 धारा-406 भादवि थाना गडवार ,बलिया 

7. मु0अ0सं0-104/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चितबड़ागाँव, बलिया

       गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0  मुरारी मिश्रा थाना चितबड़ागांव बलिया ।

2. का0 संदीप सोनकर थाना चितबड़ागांव बलिया ।

3. का0 रमेश चन्द्र यादव थाना चितबड़ागांव बलिया ।