Breaking News

02 बाइक चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद स्कूटी व 02 अदद नाजायज चाकू बरामद




चितबड़ागांव बलिया ।।  पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चितबड़ागांव पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

             उल्लेखनीय है कि थाना चितबड़ागांव के प्र0नि0  राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम के उ0नि0  सूर्यकान्त पाण्डेय मय फोर्स द्वारा बाइक चोर दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर इनके पास से 1 अदद चोरी की स्कूटी व 2  अदद चाकू बरामद करने में सफल हुए है ।

श्री पांडेय की टीम द्वारा राजू कुमार राजभर पुत्र बुध्दिराम राजभर निवासी ग्राम गौरा थाना फेफना जनपद बलिया 2. महातीम उर्फ छोटक राजभर पुत्र परशुराम राजभर निवासी कुबरी थाना करीमुद्दीन जनपद गाजीपुर को दिनांक 18.08.2021 को रेलवे ब्रिज अण्डर पास शाहापुर सड़क मार्ग ग्राम धर्मापुर से समय करीब 03.25 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी की हुई स्कूटी नं0 UP-60 AQ-0175 व दो अदद नाजायज चाकू  बरामद किया गया । उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना चितबड़ागांव द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।

                    अनावरित अभियोग

1. मु0अ0सं0 170/ धारा 379 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर । (बढोत्तरी धारा 411 भादवि)

                     पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0-96/2021 धारा -41/411भादवि थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।  

2. मु0अ0स0-97/2021 धारा-4/25 आर्म एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।  

3. मु0अ0स0-98/2021 धारा-4/25 आर्म एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया । 

                    गिरफ्तार अभियुक्त

1. राजू कुमार राजभर पुत्र बुध्दिराम राजभर निवासी ग्राम गौरा थाना फेफना जनपद बलिया

2. महातीम उर्फ छोटक राजभर पुत्र परशुराम राजभर निवासी कुबरी थाना करीमुद्दीन जनपद गाजीपुर

                         बरामदगी

1. 01 अदद चोरी की हुई स्कूटी UP 60 AQ 0175 (डेस्टीनी)  

2. 02 अदद  नाजायज चाकू     

             गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0  सूर्यकान्त पाण्डेय थाना चितबड़ागांव बलिया मय फोर्स ।