Breaking News

पत्रकारों,समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री




दुबहड़ बलिया ।। अशोका कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बलिया इकाई के संरक्षक अशोक कुमार सिंह ,मधुसूदन सिंह प्रांतीय महासचिव भरतोय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित किया गया। रविवार को स्थानीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटा और उनके मदद के लिए उनके गांव पहुंचे। 

श्री अशोक सिंह ने कहा कि आज बाढ़ पीड़ितों को अपने सामर्थ्य के हिसाब से सहायता देकर हम लोग अपने आप को धन्य समझ रहे है । नर सेवा ही नारायण सेवा है,इसी ध्येय के साथ मैं और मेरे पत्रकार साथी गण व ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रजनीश कुमार पांडे उर्फ "गबडू"  बाढ़ पीड़ितों के साथ सदैव खड़े रहेंगे।

 श्री गबडू ने  कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा जो भी राहत सहायता आयेंगी। उनको हर सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।  वही अशोका कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर श्री अशोक सिंह ने कहा कि यथासंभव मैं अपने स्तर से जो भी बन पा रहा है, बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए उनके गांव पहुंच कर उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन लोगों ने भीमपट्टी, भरसर, नेतलाल के छपरा, उग्रसेनपुर डीह, बिशनपुरा, ओझवलिया, आदि गांवों में राहत सामाग्री वितरित किया। 


इस मौके पर समाजसेवी अंकित सिंह, मधुसूदन सिंह प्रांतीय महासचिव भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश,दुबहड ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धन्नू पाण्डेय, पत्रकार शशि कुमार,पत्रकार विवेक जायसवाल,पत्रकार सनंदन उपाध्याय,पत्रकारआसिफ जैदी,पत्रकार दिनेश गुप्ता,पत्रकार अमित दुबे,पत्रकार संदीप गुप्ता,पत्रकार उपेंद्र गुप्ता,राजू पांडे, दीनानाथ मिश्रा, शिवकुमार राम, मनोज राम आदि लोग मौजूद रहे।