Breaking News

प्रधान प्रतिनिधि ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,500 मरीजो को जांचोपरांत दी गयी निःशुल्क दवाई

 





लोगो के स्वास्थ्य की चिंता करना मेरी पहली जिम्मेदारी-डॉ भुपेश

डॉ सुनील कुमार ओझा 

मझौवां बलिया ।।आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के सौजन्य से डां भुपेश सिंह (प्रधान प्रतिनिधि बेलहरी)के द्वारा  मझौवां पूर्वाचल बैंक के बगल में डां राघवेन्द्र सिंह के चिकित्सालय पर  स्वास्थ्य शिविर लगाकर  लगभग पांच सौ बीमार लोगो का स्वास्थ परीक्षण करने के बाद सभी लोगों को दवा आदि का व्यवस्था निशुल्क की गयी।

इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संतोष कुमार ,नाक कान गला रोग विशेषज्ञ  चिकित्सक डॉ जी एस पाठक ,शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अजीत कुमार सिंह ,डॉ ट्विंकल सिंह ,डॉ आदित्य सिंह ,डॉ सुजीत कुमार की टीम लगीं रही।

 सहयोग मे पूर्व प्रधान रणवीर सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह ,विनोद सिंह(जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि),मुक्तेश्वर सिंह(भाजपा नेता) आदित्य नारायण तिवारी(भाजपा जिला मंत्री ,युवा मोर्चा ) ,मून्ना बंश बहादुर सिंह ललन सिंह भोला सिंह विमलेश सिंह बृजबिहारी सिंह विजय सिंह श्रीभगवान यादव चुन्नु सिंह पंकज सिंह ,रोहित सिंह(फौजी)विनोद सिंह भोला सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।