Breaking News

इंडियन रोटी बैंक ने अनाथालय के बच्चों को कराया पौष्टिक आहार

 








  इंडियन रोटी बैंक का सपना 

    भूखा न सोये कोई अपना 

बलिया ।। इंडियन रोटी बैंक परिवार बलिया के द्वारा दिनांक 10-08-2021 को "बालक बाल गृह अनाथालय फेफना "के बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर एक संक्षिप्त भण्डारे के रूप में खुशियाँ बाँटनें का प्रयास किया गया। 

अनाथालय के बच्चों को उसी सेन्टर पर पौष्टिक आहार (पनीर ,छोले भटूरे, सब्ज़ी आदि)बनवा कर इंडियन रोटी बैंक परिवार बलिया के सभी सम्मानित सदस्यों के द्वारा खिलाया गया। साथ ही मिष्ठान्न का भी स्वाद बच्चों को मिला। जिससे उनके चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। उनकी खुशी देखकर सदस्यों /पदाधिकारियों में भी आत्म संतुष्टि महसूस किया। बालक बाल गृह अनाथालय के व्यवस्थापकों में भी इस पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया गया। 

     इस कार्यक्रम में सर्वश्री राम बदन चौबे प्रदेश कोआर्डिनेटर, परमेश्वरन श्री, दीपक कुमार अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश चौबे, सागर सिंह राहुल, सर्व देव तिवारी, रिशू पाठक, राजेश यादव, आदि सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति योगदान सराहनीय रहा।