Breaking News

पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश पाठक ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री,पका पकाया भोजन






बलिया। दुबहड़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व नगर विधानसभा के भाजपा नेता दिनेश पाठक बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों की सेवा में लगे हैं। जहां खाना बनाने लायक हैं वहां आटा, चावल, दाल, हल्दी, नमक, आलू आदि जरूरी सामानों का वितरण कर रहे हैं। साथ ही बाढ़ के पानी से गिरे लोगों के बीच लंगर चलवाकर पीड़ितों को पका-पकाया भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। बाढ़ क्षेत्रों में रोजाना भ्रमण के दौरान पीड़ितों की मांग पर उनको दैनिक उपयोग के सामान भी उपलब्ध कराकर उनकी आवश्यकताएं पूरी कर रहे हैं।


पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री पाठक ने सदर विधानसभा क्षेत्र के हल्दी, उदवंतछपरा, नेमछपरा, बबूरानी, चैनछपरा, बजरहा, हरिहरपुर, रत्नछपरा, ओझलिया, रेपुरा, भीमपट्टी, बसरिकापुर, विशनपुरा, नेतलाल के छपरा आदि गांवों में जाकर बाढ़ से पीड़ित लोगो को अपनी ओर से राहत सामग्री एवं पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया। रविवार सोमवार को भ्रमण के दौरान उनके साथ दुबहड़ थानाध्यक्ष अनिल चंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, चक्रधर तिवारी, सतेंद्र पाण्डेय (पूर्व प्रधान), विनय चौबे आदि ने भी लोगों ने भी सहयोग दिया।