Breaking News

विवाहिता की मौत , मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को भेजा पीएम हाउस



बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया ।। थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी में बच्ची पैदा होने के पांच दिन बाद गुरुवार को विवाहिता की मौत हो गयी।  मायके वालों ने पुलिस को बुलाकर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाकर शव को जलाने से रोककर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। सूचना पाकर सीओ रसड़ा भी मौके पर पहुँच गए।

   थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी गांव के गुलाब राम के पुत्र कन्हैया की शादी नगरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में  रम्भा से पांच वर्ष पहले हुई थी। जानकारी अनुसार 24 जुलाई को अस्पताल में इनकी पुत्री हुई थी। दो दिन पहले हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर घर ले आया। कन्हैया के परिजनों की माने तो बच्ची पैदा होने के बाद उसे ब्लड की कमी हो गयी थी। जिसकी दवा चल रही थी। गुरुवार को अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी। जिसके इलाज के गाड़ी की व्यवस्था कर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। पत्नी की मौत की सूचना उसके मायके वालों को देने के बाद शव के दाह संस्कार की तैयारी करने लगे। उसी दौरान विवाहिता के मायके वाले यहां पहुँच गए और शव को जलाने से रोक दिया। मायके वालों ने ससुराल के लोगों ने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाने लगे। उनलोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच गयी और शव को अपने कब्जे में लिया।

   एसएचओ योगेश यादव ने बताया कि विवाहिता को 24 जुलाई को बच्ची पैदा हुई थी। गुरुवार को विवाहिता की मौत हो गयी जिसके बाद उसके मायके वाले ससुराल वालों पर यह आरोप लगा रहे है कि उनलोगों ने जानबूझ कर उसे मार दिया है। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।