Breaking News

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की बलिया में भी सुनाई देने लगी गूंज

 






डॉ सुनील कुमार ओझा


हल्दी बलिया ।।विकासशील इंसान पार्टी बलिया का प्रथम जिलाध्यक्ष बनने के बाद हरेराम साहनी का बुधवार को प्रथम आगमन पर पैतृक गांव नई बस्ती भरसौता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के कोने- कोने से साहनी परिवार के लोग उपस्थित रहे।

   स्वागत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रदीप निषाद को माला पहना कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सारे निषाद परिवार को अपने हक के लिए एक होना होगा।आज हमें समाज से अलग समझा जा रहा है।नदियों पर पुल बन जाने के कारण हमारा रोजगार भी समाप्त होता जा रहा है।अब हमारी पार्टी नए दम के साथ 2022 में चुनाव लड़ेगी।

वहीं वीआईपी पार्टी बलिया के प्रथम जिलाध्यक्ष हरेराम साहनी ने कहा कि हम लोग एक साथ होकर अपने समाज को आगे बढ़ाए।हमारी पार्टी ने हमे जो दायित्व दिया है उसका हम पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें।उन्होंने मंच के माध्यम से कहा कि जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का विस्तार व गठन किया जाएगा ,ताकि हमारी वीआईपी पार्टी अपने बल-बुते पर चुनाव लड़े।

वहीं रामविलास निषाद,वीरेंद्र कश्यप,सुधीर बिंद, अर्जुन बिंद, दिनेश प्रधान,श्री भगवान बिंद, श्याम दुलार साहनी,राज बहादुर आदि वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।इस मौके पर रवि प्रधान,रोहित प्रधान,डॉ०तेजनारायण साहनी,डा.ओमप्रकाश साहनी,द्वारिका बिंद, संजय,अमित सिंह,डॉ० स्वामीनाथ साहनी स्किट के लोग उपस्थित थे।अध्यक्षता गुलाब चंद्र निषाद व संचालन ज्ञानेश्वर कस्यप ने किया।