Breaking News

अक्सा ने बच्चो महिलाओ में बांटे कोविड किट,हेल्थ हाइजीन किट,न्यूट्रिशन किट,इम्युनिटी किट






रतसर बलिया ।। अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी रतसर कला के तहत मंगलवार को नगर पंचायत रतसर कला,बदनपुरा,कीरत पट्टी में बलिया में पहली बार बच्चों/महिलाओं को कोविड किट,हेल्थ हाइजीन किट,न्यूट्रिशन किट,इम्युनिटी किट और एजुकेशन किट ,श्री मुक्ता नन्द सिंह अध्यक्ष अक्सा,दीप्ति सिंह सचिव अक्सा ,तृप्ति सिंह उपाध्यक्ष अक्सा,भानु प्रकाश सिंह सचिव ध्रुव जी स्मृति सेवा संस्थान पुर , अभिषेक सिंह टिंकू व स्मृति सिंह निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला द्वारा वितरित किये गये।

बता दे कि निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह की माता जी स्वर्गीय सरोजिनी सिंह जी ,जिनके नाम पर अक्सा संस्था की नींव रखी गयी है, की 6वी पुण्य तिथि पर अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी रतसर कला के तहत यह वितरण किया गया ।