Breaking News

ऑक्सीजन है कि नहीं हम बता नहीं पाएंगे, कंपनी जाकर देखिए...



ए कुमार

लखनऊ ।। आक्सीजन आपूर्ति के दावे के इतर मांग के अनुरूप आक्सीजन नहीं है। मरीज आक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। प्रशासन की ओर से अधिकारियों की तैनाती भी की गई, लेकिन आक्सीजन की किल्लत बरकरार है। गैस आपूर्ति पर पैनी नजर रखने के लिए 12-12 घंटे के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक तैनात अधिकारियों के नंबरों पर फोन कर जानकारी ली गई तो सात नंबरों में चार स्विच ऑफ और एक ने घंटी जाते ही बिजी कर दिया, एक पर पूरी घंटी जाने के बाद जानकारी मिली कि आक्सीजन आ रही है। देवा रोड स्थित प्लांट पर निगरानी के लिए तैनात राकेश मिश्रा का फोन उठा तो उन्होंने पता बताया कि बीएन दुबे इंक्लेव, देवा रोड जाइए, हम बता नहीं पाएंगे, कंपनी जाकर देखिए, हम कंपनी के आदमी थोड़े हैं। ऐसे व्यवहार से आम आदमी को कैसे राहत मिलेगी। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।