Breaking News

कर्मचारी नेता का निधन,शोक सभा कर कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि



बलिया ।। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयुक्त राज्य कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य,मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष "सालिक प्रसाद सिंह" का 14 मार्च 2021 को सुबह अपने पैतृक आवास गांव अजनेरा मनियर  पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया।वे वर्ष 2011 में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने के बावजूद कर्मचारी आंदोलनों/ संघर्षों में निरंतर सक्रिय रहे। मौत की खबर सुनते ही कर्मचारियों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी है ।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया एवं मंडल आजमगढ़ के सदस्यों ने एक शोक सभा का आयोजन कर अपने दिवंगत साथी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।

  कर्मचारी नेताओ ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  अपने दिवंगत नेता के गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा मे प्रमुख रूप  कर्मचारी नेताओ में, अरुण कुमार सिंह, हेमवंत सिंह, अवधेश सिंह, अविनाश चौरसिया आर0 बी0 यादव, वाई0एनपाण्डेय,बी0एन0गिरी,सी0एल0प्रसाद,रितेश ,मनोज सिंह ,अमावस,सूरज राम,सुशील यादव आदि मौजूद रहे।