Breaking News

9 दिवसीय ज्ञान महायज्ञ की तैयारी जोरशोर से,3 मार्च से होगी शुरुआत



अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड ( बलिया )।।  क्षेत्र के चन्दाडीह गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में 3 मार्च से 11 मार्च तक चलने वाले 9 दिवसीय  ज्ञान महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रही है यज्ञशाला का अंतिम रूप देने में कारीगर पूरे मनोयोग के साथ लगे हुए है। ज्ञान महायज्ञ के पहले दिन  बुधवार 3 मार्च को कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली जायेगी और सरयू नदी से जल भर कर श्रद्धालु महिलाएं और पुरूष यज्ञशाला में लाएंगे इसके उपरांत बैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन का कार्य शुरू होगा। साथ रोज शाम को 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री श्री 108 फलहारी महराज प्रेमदास जी उर्फ सितार बाबा के श्रीमुख से सँगीतमयी प्रवचन कथा चलेगी। इस ज्ञान महायज्ञ को लेकर गांव तथा क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल है। महायज्ञ के आयोजक  मण्डल में लाल बहादुर यादव, अशोक तिवारी, अमित कुशवाहा, निखिल मणि तिवारी, अवधेश मिश्र, अशोक सोनी, शिवानन्द, परमा मिश्र, हरिलाल, विनय मिश्र, नन्दलाल, रामकुमार वर्मा, सतेन्द्र, स्वतन्त्र, राजकुमार यादव आदि सहित गांव की जनता शामिल है। इसकी जानकारी मन्दिर के सेवादार शेषनाथ वर्मा ने दी है।