Breaking News

4 से 8 मार्च तक छात्रवृत्ति अग्रसारित करने का समय,आरोग्य मेले में पशुओं का भी हुआ उपचार

 


4 से 8 मार्च के बीच छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित करने का समय


बलिया: वित्तीय वर्ष 2020—21 में शासन ने सभी वर्गों के दशमोत्तर छात्रवृत्ति् एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत संस्था स्तर पर अग्रसारित करने की तिथि को 8 मार्च तक बढ़ा दिया है। समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि अग्रसारित करने से वंचित आवेदनों को 4 मार्च से 8 मार्च के बीच संस्थान अग्रसारित कर सकते हैं।


आरोग्य मेला में पशुओं का नि:शुल्क उपचार, स्वस्थ रखने के दिए गए टिप्स


बलिया: पशुपालन विभाग द्वारा सोमवार को विकास खंड बेरूआरबारी के साहोडीह, मुरलीछपरा के चॉददियर व रसड़ा के पटना में पं दीन दयाल उपाध्याय पशु अरोग्य शिविर/मेला का आयोजन किया गया। मेले में कुल मिलाकर 1576 पशुओं का निःशुल्क उपचार (बड़े पशु 589 एवं छोटे पशु 987), 168 पशुजों के बांझपन की समस्या का निवारण तथा 18 पशुओं में लघु शल्य चिकित्सा जिला मुख्यालय से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया। टीम में डॉ संजीव कुमार, डा मनोज कुमार राय, डा जेपी नारायण, डॉ अग्रेश सिंह यादव थे। मेला पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में डिप्टी सीवीओ डा शिवकुमार बैस, डॉ संजय श्रीवास्तव, डा नरेन्द्र प्रताप सिंह रहे। इसके अलावा विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान माह के तहत पशुओं को स्वस्थ रखने के सम्बन्ध में जागरूक भी किया। आरोग्य मेला में महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वायलम्बल के लिए संचालित मिशन शक्ति के अन्तर्गत 41 महिलाओं को पशुपालन के विभिन्न आयामों से सम्बन्धित ट्रेनिंग भी दी गयी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यही है कि महिलाएं पशुपालन से सम्बन्धित व्यवसाय अपनाकर स्वावलम्बी बन सकें। 


बालक-बालिकाओं के अधिकार व विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी


बलिया: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा यशोदा इन्टर कालेज दूबेछपरा में आयोजित कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं के अधिकार व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे ने कहा कि यह आवश्यक है कि हर​ किसी को अपने सुरक्षा से सम्बन्धित व अन्य अधिकार की जानकारी हो। इससे वह अपना हक पा सकत है। सह विधि परिवक्षा अधिकारी डॉ अर्चना दूबे ने पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर, महिला शक्ति केंद्र, बेटी बचाओ बेटी बढाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह, प्रिया सिंह आदि​ थीं।