Breaking News

बालिकाओं के जन्म एवं शिक्षा के अधिकार विषयक गोष्ठी में बोली रिचा वर्मा - दहेज देने से जरूरी है बेटियों को शिक्षा देना

  



बाँसडीह(बलिया)।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे बांसडीह इंटर कॉलेज बांसडीह में बुधवार को 'बालिकाओं के जन्म एवं शिक्षा के अधिकार' विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  रिचा वर्मा ने भ्रूण हत्या रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, सामाजिक कुरीतियों के विषय में बताते हुए विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है, लेकिन अज्ञानता ने भारत में महिलाओं की स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। इसलिये भारत में महिलाओं के गिरते लिंग अनुपात को बनाये रखने के लिये कन्याओं को बचाना अति आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि दहेज देने से अच्छा है कि बेटियों को अच्छी शिक्षा दी जाए। बिटिया जब पढेगी तभी सशक्त होंगी।

गोष्ठी में तहसीलदार संतोष शुक्ला, नायब तहसीलदार अंजू यादव, प्रबंधक संजय कुमार सिंह मुन्ना, डॉ सुधीर तिवारी, डॉ विनोद सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, धीरेन्द्र सिंह, प्रशांत सिंह, राज प्रकाश सिंह, सुनील पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय आदि थे।