मौसम 12 जनवरी: 4 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50 की स्पीड से हवा, IMD अलर्ट जारी, यूपी समेत कई राज्यों मे शीत लहर का जारी रहेगा प्रकोप
आईएमडी ने 12 जनवरी 2026 को देश के चार राज्यों में भारी बारिश के साथ 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर का खतरनाक प्रकोप जारी रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।
नई दिल्ली मौसम 12 जनवरी 2026।। देश में कड़ाके की ठंड जहां पड़ रही है, वही मौसम विभाग ने 12 जनवरी के लिए एक ऐसा अलर्ट जारी कर दिया है, जिसे सुनकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। जी हां, मौसम विभाग ने 4 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इतना ही नहीं, इस दौरान 50 की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। साथ ही उत्तर भारत के 17 शहरों के लिए शीतलहर का भी अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की भारी संभावना है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में सोमवार को मौसम का हाल कैसा रहेगा...
देश के चार राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
तेज शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से चार राज्यों में मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मछुआरों को समुद्री तट से हटने के लिए कहा गया है। वहीं इस बारिश से दक्षिण के बाकी राज्यों में तापमान में 2 से तीन डिग्री की कमी आएगी। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में 12 जनवरी को मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में घने कोहरे सुबह के समय यात्रा में परेशानी बढ़ाने वाली है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने की संभावना है। बच्चों एवं बुजुर्ग को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में 12 जनवरी को 20 से अधिक जिलों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। जिन शहरों में शीतलहर चलेगी उनमें गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर शामिल
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना और आसपास के इलाके में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, 10 से अधिक जिलों में खतरनाक शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। बक्सर, सारण, भोजपुर, पू्र्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज,खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय में सुबह और शाम के समय तेज शीतलहर चलने की संभावना है।




