Breaking News

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं के कंधे पर संगठन की जिम्मेदारी

 




डॉ सुनील कुमार ओझा 

बलिया ।। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक  शिक्षक संघ पंजीकृत - 1160  जनपद इकाई बलिया ने , विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने व युवाओं को एक सूत्र में बांधकर 'युवा शक्ति' बनाने वाले आधुनिक भारत के प्रणेता, युग पुरुष 'स्वामी विवेकानंद' जी की जयंती पर उर्जस्वी युवा शिक्षकों को संगठन की जिम्मेदारी देकर जनपद को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की बधाई दी है। दिनांक 10 व 11 जनवरी को संगठन के महावीर नगर, बलिया स्थित कैम्प कार्यालय में रिक्त पद सृजन के इस विशेष बैठक के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिए गए। जनपदीय व क्षेत्रीय इकाईयों के पदाधिकारियों व कार्यकारी सदस्यों के बैठक में युवा शिक्षकों क्रमश: बृजेश कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय गोठहुली नंबर - 1 शिक्षा क्षेत्र - हनुमान गंज को जिला मंत्री, चौधरी मनीष कुमार (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय चकिया जमालपुर शिक्षा क्षेत्र - बैरिया को जिला संयुक्त मंत्री, संजय कुमार सिंह (सहायक अध्यापक) पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराँक शिक्षा क्षेत्र -  बाँसडीह को जिला कोषाध्यक्ष व सुनील कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ छपरा, बैरिया को जिला उपाध्यक्ष के पद पर चयनित कर बधाई दी गई। संगठन के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को अनुशासनहीनता, गुटबाजी व षड्यंत्र, अन्य संगठन में संलिप्तता व संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण इन्हें संगठन को दिग्भ्रमित करने के आरोप में क्रमश: सत्येन्द्र नाथ राय (जिलामंत्री), ओमप्रकाश तिवारी (जिला कोषाध्यक्ष), इरफान अहमद (जिला संयुक्त मंत्री) व अरुणेन्द्र राय (जिला प्रचार मंत्री) को महाभियोग लगाकर पदच्युत कर संगठन के प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया था। तब से ये पद रिक्त चल रहे थे जिससे संगठन को सुचारु रूप से संचालन में बाधा आ रही थी, तथा बार - बार प्रदेश नेतृत्व से रिक्त पद सृजन के लिए दबाव आ रहे थे। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश जी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री ज्योति रंजन, ऑडिटर अजीत कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, पंकज कुमार सिंह, आदर्श शिक्षक दीपक कुमार सिंह, विनोद कुमार दूबे, गणेश कुमार सिंह, चौधरी मनीष कुमार, बृजेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, संजय सिंह, अमित कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन द्वय जिला स्काउट मास्टर व जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य धर्मेन्द्र कुमार ओझा ने किया।