Breaking News

दो कैदियों की मौत से हड़कम्प



ए कुमार

प्रयागराज ।। नैनी सेंट्रल जेल के दो बंदियों की इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों में एक को आजीवन कारावास की सजा हुई थी, तो एक अंडर ट्रायल था। जेल प्रशासन ने मृतक के घर वालों को सूचना दे दी है।


नैनी सेंट्रल जेल में बंद बृजेश सिंह (56) पुत्र रामऔतार निवासी जगतपुर भिचकौरा, लालगंज रायबरेली को दुराचार के मामले में 10 सितंबर 2006 को सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया था। बृजेश कई बीमारियों से ग्रसित था। 08 जनवरी से 11 जनवरी 2021 तक जेल अस्पताल में उसका इलाज चला। 11 जनवरी को ही उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। डीआईजी जेल पीएन पाण्डेय ने बताया कि मृतक के घर वालों को सूचना दे दी गई है।