Breaking News

डॉ ० भगवान प्रसाद उपाध्याय को मिला " काव्य मर्मज्ञ सम्मान " : साहित्यकारों कवियों लेखकों और पत्रकारों ने दी बधाई

 



भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बलिया शाखा ने भी दी बधाई

प्रयागराज  ।। यमुनापार प्रयागराज से  चार दशकों से प्रकाशित मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि  प्रभा  के संपादक,भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजज एवं अवध साहित्य अकादमी के निदेशक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय को साहित्य सृजन मंच कौशाम्बी की ओर से उनकी दीर्घकालिक साहित्य साधना और निरंतर रचनाओं के प्रणयन  के लिए  " काव्य मर्मज्ञ " सम्मान से अलंकृत किया गया है  ।

     उपरोक्त सम्मान साहित्य सृजन मंच कौशाम्बी परिवार के निदेशक आनन्द नारायण पाठक दारानगर   कौशाम्बी  उत्तर प्रदेश ने प्रदान किया  ।श्री पाठक ने बताया कि डॉ उपाध्याय पिछले 45 वर्षों से निरंतर साहित्य सेवा में स्वयं को समर्पित करके रचनात्मक सृजन के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है उनकी दीर्घकालिक साहित्य साधना के लिए साहित्य सृजन मंच कौशाम्बी उन्हें काव्य मर्मज्ञ सम्मान से अलंकृत करता है  ।

  डॉ उपाध्याय को काव्य मर्मज्ञ सम्मान मिलने पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बलिया अध्यक्ष /पूर्वी जोन प्रभारी मधुसूदन सिंह,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष/महामंत्री दिग्विजय सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष बृजेश सिंह,मंत्री/संगठन मंत्री राणा प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष डॉ सुनील ओझा,संरक्षक प्रमोद कुमार उपाध्याय व अशोक कुमार सिंह ने हार्दिक शुभकामनाएं भेजी है । डॉ उपाध्याय को यह सम्मान मिलने से भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गयी है । 

 इसके साथ ही सम्मान मिलने की खबर मिलते ही डॉ त्रिलोकी सिंह   ,  डा० बालकृष्ण पांडेय, डॉक्टर रामलखन चौरसिया, श्याम नारायण श्रीवास्तव , बाबा कल्पनेश जी  , मुनेश्वर मिश्र जी , पंडित राकेश मालवीय , योगेंद्र नाथ मिश्र विश्वबंधु, केशव सक्सेना  ,  अभिशेक केसरवानी , अजीत शर्मा आकाश, जगदंबा प्रसाद शुक्ला , पंडित देवीचरण पांडे चरण, मथुरा प्रसाद धुरिया, अजय कुमार  पाण्डेय  ,  अखिलेश कुमार मिश्र , राजेंद्र सिंह , कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव  पवनेश कुमार पवन कुलदीप कुमार शुक्ला ,  शिवा शंकर  पाण्डेय  बृजेश पांडे विभात सुधा कांत मिश्र आदि ने बधाई दी है ।