उपचुनाव पर्चा खरीदने का पहला दिन : अर्थी पर बैठकर नामांकन पत्र खरीदने पंहुचा प्रत्याशी राजन यादव
कुलदीपक पाठक
देवरिया ।। उप चुनाव को लेकर जहां आज से देवरिया में पर्चे की विक्री शुरू हुई वहीं एक प्रत्याशी राजन यादव उर्फ़ अर्थी बाबा अर्थी पर सवार होकर राम नाम सत्य है चोर नेताओं का यही गतय है बोलते हुए पर्चा खरीदने पहुंचा ।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अर्थी बाबा ने कहा कि मैं एमबीए की डिग्री लिया हूं उसके बाद भी जनता के लिए इस चुनाव मैदान में उतरा हूं देवरिया में कभी 5 चीनी मिले हुआ करते थे और आज के समय में सभी चीनी मिले बंद है। अर्थी बाबा - अर्थी बाबा राजन यादव गोरखपुर का रहने वाला देवरिया के उपचुनाव में मैं चुनाव लड़ रहा हूं मैं अर्थी पर इसलिए आया हूँ की यह व्यवस्था की अर्थी है यह लोकतंत्र की अर्थी है भ्रष्टाचार की अर्थी है आज हमारे यहां नेता धन दौलत कमाने के लिए उतरे हैं हम एमबीए करके जनता के लिए लड़ रहे हैं यहां 5 चीनी मिल थी एक चीनी मिल चलती है वह भी बकाया टाइम से नहीं देती है चारों चीनी मिल बंद है देवराहा बाबा की धरती पर मैं जो लड़ने आया हूं ताकि यहां के लोगों का विकास हो सके।देवरिया में ऐसा कोई नेता नहीं है जो यहां के मुद्दे को उठाता रहा हो जीत के लड़के देवरिया का विकास किया हो मैं जीत कर पूरा विकास करूंगा चीनी मिल चालू करूंगा पशुओं के अस्पताल है जर्जर हैं उनको भी सही कर लूंगा यहां कोई कॉलेज नहीं है अर्थी पर पर्चा लेने जा रहा हूं यह भ्रष्ट नेताओं की अर्थी है बहन जी का नारा था जनेउ हटाओ और अच्छा लाओ अब उनका मुद्दा खत्म हो गया है भाजपा से मेरी लड़ाई है। आपको बता दें कि राजन यादव अर्थी बाबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह,व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड चुके हैं। देवरिया जिले के सदर विधानसभा में भी उप चुनाव होना है देवरिया सदर विधायक जन्मेजय सिंह की आकस्मिक निधन से यह सीट खली हुई थी | इसको देखते हुए लोकतंत्र के पर्व के रूप में नामांकन स्थल को गुब्बारों से सजाया गया है हालांकि कोविड का बिल्कुल ख्याल नही रखा गया है गेट पर बिना सेनेटाइज के ही नामांकन पत्र लेने जा रहे उम्मीदवारो या लोगों को जाने दिया जा रहा है यह उस समय देखने को मिला जब राजन यादव एमबीए उर्फ अर्थी बाबा अर्थी पर बैठकर इस उपचुनाव में भाग्य आजमाने के लिए निकल पड़े राम नाम सत्य है भ्रस्ट नेताओं का यही गत है के नारे के साथ।जब वह नामांकन स्थल पर पहुचे शहर के सिविल लाइन से होते हुए इनकी अर्थी जब नामांकन गेट पर पहुची तो बिना सेनेटाइज किये ही इन्हें अंदर जाने की इजाजत मिल गयी।अर्थी बाबा से पूछा गया कि आप अर्थी पर क्यो आये है नामांकन पत्र लेने तो उन्होंने कहा कि यह भ्रस्ट लोकतंत्र की अर्थी है इसलिये हम इस अर्थी पर आये है हम चुनाव लड़कर जीतकर देवरिया का विकास करेंगे। आपको बता दें कि राजन यादव अर्थी बाबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह,व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।





