Breaking News

राहुल गांधी विकलांग , इंदिरा गांधी को सलाम :सुरेंद्र सिंह




बैरिया बलिया ।। चाइना को लेकर आज कल बड़े बड़े बयान आ रहे है । जैसा कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने 15 मिनट में चाइना को पीछे ढकेलने की बात कही थी । राहुल गांधी के इस बयान के जबाब में बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर राहुल गांधी को राजनीति के क्षेत्र में असफल साबित करते हुए बुद्धि से विकलांग कहा है । वही इंदिरा गांधी को देश के लिये कुछ करने के लिये सलाम किया है ।

कहा कि जो विकलांग होता है उसको बैसाखी की जरूरत होती है । राहुल गांधी भी बुद्धि के विकलांग नेता है, इस लिये इनको भी सीखने वाले बैसाखी की जरूरत पड़ती है । लेकिन इनको कोई सिखाने वाला नही है । इस लिए इनको लगता है कि हम दुनिया को 1 मिनट में बर्बाद कर देंगे ।

कहा कि इटली के होटल में चिंतन करने वाले का लगता है उस चिंतन का असर यहां भी है । राहुल गांधी इटली के होटल में बैठ कर जो चिंतन करते है  वही छाप यहां भी पड़ रही है। इसी से चीन को 15 मिनट में पीछे धकेल देने की बात कर रहे है ।

इनके दादा नेहरू जी ने 380000 किलो मीटर जमीन कबूतर उड़ा कर चाइना को दे दिया । इनके परिवार के लोग कुछ न कुछ चाइना को दिए है । मैं माननीया श्रीमती  इंदिरा गांधी को धन्यबाद दूंगा जिन्होंने  राष्ट्र के लिए कुछ किया,सम्मान बढ़ाया है ।  राहुल जी 15 मिनट में चाइना को पीछे ढकेलने की जो बात करते है । शायद वो स्वप्न में देख कर कह दिया है । जब इनको सलाह देने वाला कोई मिल जाएगा तो कहेंगे स्वप्न देखा था ।


बाइट- बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह