बोले अखिलेश यादव : भाजपा को लोकतंत्र में लोकलाज का तनिक भी फिक्र नही
ए कुमार
लखनऊ ।। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य कुशासन का पर्याय बन चुकी भाजपा सरकार को साल 2022 के चुनाव में सत्ता से बाहर करना है. उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र में लोकलाज की भी चिंता नहीं है.
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपनी झूठ की फसल को लहलहाने में छल प्रपंच का खाद-पानी देकर समझती है कि जनता उसकी सच्चाई नहीं जान पाएगी. पर हकीकत में अब भाजपा की कोई चाल सफल होने वाली नहीं है. कानून व्यवस्था कायम रखने में भाजपा पूरी तरह विफल है।





