Breaking News

अमर नाथ मिश्र पी0 जी0 कालेज दुबेछपरा में महिला सशक्तिकरण (मिशन-शक्ति) पर संगोष्ठी सम्पन्न

 









डॉ सुनील कुमार ओझा की रिपोर्ट 

दुबेछपरा बलिया ।। शासन की मंशा के अनुरूप जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के निर्देशानुसार अमर नाथ मिश्र पी0 जी0 कालेज दुबेछपरा बलिया में दिनांक 17.10. 2020 से 25 .10.2020 तक बालिका /महिला सुरक्षा सम्मान, एवं स्वास्थ्य  में जागरूकता बढ़ाने के लिए 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्याम बिहारी श्रीवास्तव की देख रेख में कराया जा रहा है। इस क्रम में आज  (21.10.2020) को  महिला शशक्ति करण/मिशन शक्ति पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता करते हुए डॉ गीता ने कहा कि आज का परिवेश बदल रहा है लड़कियां हर क्षेत्र में अपने आपको को साबित करती हुई एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।जरूरत है शारीरिक स्वस्थता के साथ ही साथ मानसिक सशक्तता की। 

      संस्कृत के विभागाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि मार्शल आर्ट के साथ ही साथ अपने बौद्धिक क्षमताओं को भी बढ़ाने की जरूरत है जब मन स्वस्थ होगा तभी हमारी सोच उत्तम होगी। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र जी ने कहा कि पहले की अपेक्षा अब लोगो की सोच बदली है ।इसका मुख्य कारण लोगो का शिक्षित होना है ।अगर हम शिक्षित हैं तो हमारा परम कर्तव्य है कि  लोगों को शिक्षित करें ताकि लोगों की सोच बदले।  

         एम0ए0 भूगोल के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार ओझा ने कहा कि हमारी शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान से ही पूर्ण नहीं होगी,इसके साथ ही साथ   अपनी संस्कृति और संस्कार को भी ध्यान में रखना होगा तभी हम अपने समाज का विकास कर सकते हैं।स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का विकास हो सकता है। इसलिए खान पान का भी ध्यान देना होगा।जो हम सीख रहे हैं,चाहे वह मार्शल आर्ट हो या पढ़ाई के नए टिप्स हों, अपने गांव में रहने वाले उन लोगों को भी सिखायें जो विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। तभी हम अपने देश के विकास के साथ अपने विकास को भी बढ़ा सकते हैं। भूगोल के प्राध्यापक अजीत यादव ने कहा कि आज लड़कियां अपने आप को हर क्षेत्र में आगे रख रही हैं तो इसका मुख्य कारण घर के सदस्यों की सोच में हो रहा बदलाव है।

     राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक संजय मिश्रा जी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे हरेक कार्यक्रम में देश कैसे विकास करे इसको ध्यान में रखा जा रहा है जिसका एक उदाहरण है यह प्रशिक्षण मार्शल आर्ट । बलिया के अजय वर्मा जी जो मार्शल आर्ट  प्रशिक्षक  हैं, छात्राओं को आत्मसुरक्षा के दांव पेच सिखाये जिसमें कुल 22 छात्राओं ने मार्शल आर्ट ट्रेनिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ ही साथ  ओम प्रकाश सिंह जी,प्रभा जी ,अक्षय कुमार,विजय यादव,योगेंद्र जी , सुभाष सिंह जी उपस्थित रहे।