Breaking News

बड़ी खबर : दुनिया में कोरोना फैलाकर चीन अब मास्क बेच कमा रहा मुनाफा, रोजाना बना रहा 11.6 करोड़ मास्क

दुनिया में कोरोना फैलाकर चीन अब मास्क बेच कमा रहा मुनाफा, रोजाना बना रहा 11.6 करोड़ मास्क
ए कुमार

नईदिल्ली 28 मार्च 2020 ।।
चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। वहीं चीन कोरोना वायरस से बचाव के लिए कई देशों में मास्क निर्यात कर मोटा मुनाफा कमा रहा है। उसके लिए यह धंधा बहुत फायदे का साबित हो रहा है।

मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान फैले कोरोना ने फरवरी तक हुबेई प्रांत के अन्य हिस्सों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। ऐसे में मास्क समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की मांग बढ़ गई है। इसी दौरान गुआन शूंजे नामक कंपनी ने मात्र 11 दिन में ही मास्क बनाने वाली एक नई फैक्ट्री खड़ी कर दी। उत्तर-पूर्वी चीन में पांच इकाइयां स्थापित करने वाली यह कंपनी अब व्यापक पैमाने पर एन-95 मास्क बना रही है, जिसकी दुनियाभर में भारी मांग है। चीनी फैक्ट्री के युवा मालिक ने अपने देश के बाद कोरोना से बुरी तरह प्रभावित इटली को मास्क निर्यात करना शुरू कर दिया।