Breaking News

चंद्र सिंह बबलू बने नमो सेना के बलिया जिला अध्यक्ष

चंद्र सिंह बबलू बने नमो सेना के बलिया जिला अध्यक्ष

 दुबहड़ 25 फरवरी 2020 ।। स्थानीय क्षेत्र के घोड़हरा बिसेनी डेरा निवासी चंद्र सिंह बबलू को नमो सेना बलिया के जिला के अध्यक्ष पद पर चयन हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए चंद्र सिंह बबलू ने बताया कि मैं नमो सेना के जिला अध्यक्ष पद का ईमानदारी से बखूबी निर्वहन करते हुए सबका साथ, सबका विकास की नीति को अपनाते हुए आम जनता के सामाजिक, आर्थिक एवं नैतिक उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। गौरतलब है कि चंद्र सिंह बबलू स्थानीय क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता है।
 विदित हो कि नमो सेना इंडिया की स्थापना गुजरात में 17 सितंबर 2002 को संजय एच  गोस्वामी के द्वारा नरेंद्र मोदी के विचारों, विकास एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था। जब नरेंद्र मोदी का राजनीतिक उदय राष्ट्रीय क्षितिज पर हुआ एवं जब वे 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। तब से नमो सेना की शाखाएं देश के लगभग सभी राज्यों में बढ़ती जा रही है।