Breaking News

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का सिकंदरपुर (बलिया) आगमन 29 को, ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी में जुटे पूर्व मंत्री रिजवी, हुई बैठक

 सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का सिकंदरपुर (बलिया) आगमन 29 को, ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी में जुटे पूर्व मंत्री रिजवी, हुई बैठक

सिकन्दरपुर(बलिया) 25 फरवरी 2020 ।।समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंगलवार को स्थानीय डाकबंगला में हुई।इस में 29 फरवरी को सिकन्दरपुर आ रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के स्वागत हेतु तैयारियों के बारे में चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया।
बैठक को अपने सम्बोधन में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मो.जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का 29 फरवरी को यहां स्वागत ऐतिहासिक होगा।
प्रदेश व केन्द्र सरकारों की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि इन सरकारों का उद्देश्य जनता को गुमराह और गरीबों का उत्पीड़न करना ही है। विकास और जनसमस्याओं से इनका कोई मतलब नहीं है।यही कारण है कि विकास के सभी काम ठप पड़े हुए हैं और मात्र नारे के सहारे सरकार चल रही है।सरक के विधायक व मंत्री सपा सरकार द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों उद्घाटन कर रहे हैं।
कहा कि योगी आदित्यनाथ के तीन बजट चले गए लेकिन क्षेत्र के खरीद -दरौली घाट पक्का पुल हेतु एक रुपया  आवंटित नहीं किया गया।सपा सरकार में जो 17 करोड़ रुपया आवंटित किया गया था उसी से पुल के  निर्माण का कार्य चल रहा है।विधायक के इस बयान को हास्यास्पद बताया कि पुल के निर्माण में धन आड़े नहीं आएगा।विधायक के बयान की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता सब जानती है कि उसका असली हितैषी कौन है।राजेन्द्र यादव,गुरूजलाल राजभर,भीष्म यादव,हिरामन यादव,देवनारायण यादव,सत्यप्रकाश पाण्डेय,नुरुल हसन,हृदय यादव,हरिन्दर पासवान,अनिकेत साहनी,लालबाबू यादव,चन्द्रमा यादव,राहुल राय,परीक्षित सिंह,नमोनारायण सिंह ,संजय यादव आदि ने भी विचार ब्यक्त किया।अध्यक्षता रामजी यादव व संचालन रवि यादव ने किया।