Breaking News

लखनऊ में सोशल मीडिया पर वायरल नया भारतीय संविधान को लेकर एफआईआर दर्ज,नगर कार्यवाह तुलाराम निमेश ने लिखवायी है एफआईआ

लखनऊ में सोशल मीडिया पर वायरल नया भारतीय संविधान को लेकर एफआईआर दर्ज,नगर कार्यवाह तुलाराम निमेश ने लिखवायी है एफआईआर
ए कुमार

 लखनऊ 16 जनवरी 2020 ।। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के मुख्य पृष्ठ पर फोटो वाले 16 पन्नो के वायरल नया भारतीय संविधान को लेकर आज कानूनी लड़ाई भी शुरू हो गयी । लखनऊ के आरएसएस के नगर कार्यवाह तुलाराम निमेश ने इस वायरल नया भारतीय संविधान को फर्जी व इसके सहारे संघ को बदनाम करने की साजिश बताते हुए गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराकर इसको वायरल करने वाले शरारती तत्व को गिरफ्तार करने की मांग की है । साथ ही यह भी कहा है कि इससे हमारे सर संघ चालक और संघ दोनो की ख्याति को ठेस पहुंचाने का कुत्सित प्रयास किया गया है । अपनी तहरीर में  तुलाराम निमेश पुत्र श्री सरनाम सिंह निवासी 2/378, विवेक खंड गोमती नगर,लखनऊ ने कहा है कि ये वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्रवाह (गोमतीनगर,लखनऊ) के दायित्व का निर्वहन कर रहे है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अशासकीय सांस्कृतिक और सामाजिक स्वैच्छिक संस्था है तथा इस संस्था का भारतीय संविधान और लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर अटूट विश्वास है।
  महोदय कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्वों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भारतीय संविधान का अपमान करते हुए भारतीय सामाजिक संरचना
को बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर नया भारतीय संविधान' के शीर्षक से 16 पृष्ठों का संदेश चलाया जा रहा है जिसके प्रथम पृष्ठ पर संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत जी का चित्र संलग्न है।

प्रार्थी को उपरोक्त संदेशों की जानकारी होने के बाद प्रार्थी द्वारा जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भारती भवन स्थित कार्यालय से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि नया भारतीय
संविधान के शीर्षक से सोशल मीडिया पर भी मैसेज चलाए जा रहे हैं । प्रार्थी के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय से पता करने पर ज्ञात हुआ कि इस तरह का कोई संदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ना तो जारी किया गया है और ना ही प्रसारित किया गया है । प्रार्थी द्वारा व्यक्तिगत रूप से पता करने पर पाया गया कि उपरोक्त आपत्तिजनक संदेश सोशल
मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर भी गलत उद्देश्य से प्रेषित किया जा रहा है।
 महोदय ,असामाजिक तत्वों द्वारा 'नया भारतीय संविधान' नामक दुष्प्रचार सामाजिक फूट डालने एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है जिसमें भारत विरोधी तत्वों की संलिप्तता भी प्रतीत हो रही है। उपरोक्त दुष्प्रचार संदेश द्वारा सोशल मीडिया पर विद्वेष पूर्ण भाव से भारतीय संविधान की सम्प्रभुता को चुनौती दी गई है और भारतीय संविधान में अविश्वास को इस उद्देश्य से दुष्प्रचार किया गया है कि समाज में जाति, वर्ण और धर्म के अनुसार लोगों में विभेद उत्पन्न की जा सके तथा विभिन्न जाति और समुदाय के लोगों में एक-दूसरे के प्रति घृणा पैदा किया जा सके. जो हमारे देश के सामाजिक पतन का कारण बने इस दुष्प्रचारित संदेश का मुख्य लक्ष्य भारतीय समाज में संघ और श्री मोहन जी भागवत के प्रति दुर्भाव पैदा करना और संघ तथा संघ प्रमुख की छवि को धूमिल करना है इस संदेश में संघ प्रमुख के फोटो का दुरुपयोग किया गया है संघ प्रमुख के नाम एवं नागपुर स्थित संघ कार्यालय का कूट रचना करके दुरुपयोग किया गया है और लोगों के बीच से शान्ति, सदभाव एवं खुशी को छीनने का प्रयास किया गया है तथा हमारे देश की एकता, अखण्डता और शान्ति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

अतः निवेदन है कि 'नया भारतीय संविधान' नामक लेख का सोशल मीडिया पर प्रसारण तत्काल बंद करवाने एवं राष्ट्र विरोधी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट
दर्ज कर उचित वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें।

                                               प्रार्थी

                                        तुलाराम निमेश

                         9मोबाइल नंबर - 9335738770