Breaking News

मथुरा : हनी ट्रैपिंग के द्वारा लोगो को फांसकर वसूली करने वाकई गैंग का मथुरा पुलिस ने किया पर्दाफाश,महिला सदस्य हुई गिरफ्तार

हनी ट्रैपिंग के द्वारा लोगो को फांसकर वसूली करने वाकई गैंग का मथुरा पुलिस ने किया पर्दाफाश,महिला सदस्य हुई गिरफ्तार
ए कुमार


मथुरा 16 जनवरी 2020 ।। मथुरा में लोगों को हनी ट्रैपिंग से ठगने वाले गिरोह का थाना पुलिस ने खुलासा करते हुये एक महिला को दवोचा है। गिरोह लोगो को जाल मे फंसाकर होटल में बुलाकर  ब्लैकमेल करने वाली महिला को गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड मे आयी महिला ने करीब एक माह पूर्व क्षेत्र के एक अवकाश प्राप्त शिक्षक उदयवीर को अपने जाल मे फंसाकर गोवर्धन बुलाकर बदनामी का भय  दिखाकर दो लाख रूपये ठग लिये थे। मामले की वीडियो वायरल होने व गिरोह द्वारा शिक्षक से और रकम मागने पर मामला थाना पुलिस तक पहुचा। मामले मे थाना पुलिस ने पीडित शिक्षक की तहरीर पर आरोपी महिला सहित एक तथाकथित पत्रकार व अन्य के विरूद्ध धोखाधडी व चौथ वसूली की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीडियो के चेहरे के जरिये थाना पुलिस आरोपी महिला तक पहुच गयी।  पुलिस के अनुसार हनी ट्रैपिंग मे आरोपी  महिला सुनीता आदर्शा कालौनी कस्बा व थाना छाता जिला मथुरा  की रहने वाली है। उक्त घटना मै दो लाख मै से दस हजार रूपये सुनीता के हिस्से मै आये बताये गये। जिनमै से थाना पुलिस ने चार हजार की नगदी बरामद करते हुये गिरफ्तार कर लिया। वही गिरोह के अन्य सदस्य फरार बताये गये है। पुलिस के अनुसार गिरोह के फरार सदस्यो मे श्रीमती रानी ठाकुर निवासी मौहल्ला चेना कस्बा व थाना बरसाना जिला मथुरा , मुरारी लाल शर्मा निवासी बडावली थाना छाता मथुरा, राजेन्द्र निवासी अजीजपुर थाना कोसीकला , मथुरा , कृष्ण मुरारी निवासी राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जिला मथुरा , मधु शर्मा उर्फ शबनम  निवासी नामालूम उम्र करीब 28 वर्ष व राजेन्द्र का दोस्त फरार है।


 अशोक कुमार मीणा एसपी सिटी मथुरा