Breaking News

नगरा (बलिया) क्षेत्र के विभिन्न संगठनों व विद्यालयों ने स्वामी विवेकानन्द की 157 वी जयंती पर आयोजित किये विभिन्न कार्यक्रम


 नगरा (बलिया) क्षेत्र के विभिन्न संगठनों व विद्यालयों ने स्वामी विवेकानन्द की 157 वी जयंती पर आयोजित किये विभिन्न कार्यक्रम
संतोष द्विवेदी







नगरा बलिया 12 जनवरी 2020 ।। क्षेत्र में सामाजिक संगठनों एवं कालेजों में स्वामी विवेकानंद जयंती रविवार को काफी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकनंद की जयंती पं दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय भवन में युवा दिवस के रूप में मनाई गयी।कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आलोक शुक्ला ने स्वामी जी छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया।अपने संबोधन में आलोक शुक्ला ने कहा कि ने कि हमें स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर चलते हुए सूर्य की तरह उगना और संसार को प्रकाश देने का कार्य करना होगा। कहे कि स्वामी विवेकानंद ने हिन्दू धर्म की पहचान विश्व पटल पर करवाई। रामायण ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के बताएं मार्गो पर चलकर ही देश को विश्व गुरु बना सकते है। स्वामी जी हमेशा उच्च नीच के भेद भाव को भुलाकर सबको एक सूत्र में पिरोने के पक्षधर थे। सौरभ मिश्रा, पंकज कुमार,अमरेन्द्र सोनी,युवराज सिंह,प्रिंस सिंह,रवि,प्रवीण आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता फतेह बहादुर सिंह व संचालन प्रिंस गुप्ता ने किया।
           इसी क्रम में युग प्रणेता स्वामी विवेकानंद जी की जयंती नरहेजी महाविद्यालय नरही में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्र निर्माण में युवा विषयक संगोष्ठी तथा क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। संगोष्ठी का शुभारम्भ प्राचार्या डा श्रीमती सुशीला सिंह ने स्वामी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद छात्राध्यापिका सपना शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। संचालन पूजा तिवारी ने किया। एनएसएस के प्रतिभागियों द्वारा महाविद्यालय से चेतना रैली निकाली गयी जो मुख्य सड़क से होते हुए गाँव का परिभ्रमण करते हुए वापस महाविद्यालय पर पहुंची। रैली में मौजूद स्वयंसेवक एवं सेविकाएं स्वामी विवेकानंद के उपदेशो से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।रैली का नेतृत्व राजेश सिंह, प्रदीप मिश्रा ने किया।अंत में कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ कृष्णमोहन सिंह एवं डॉ श्रीमती श्वेता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।