Breaking News

बलिया के लाल "डॉ अंशु" को मिला भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल "राष्ट्र रत्न पुरस्कार"

बलिया के लाल "डॉ अंशु" को मिला भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल "राष्ट्र रत्न पुरस्कार"
डॉ सुनील कुमार ओझा की रिपोर्ट




बलिया 3 नवम्बर 2019 ।। पद्द्म श्री डॉ मणि भाई देसाई मानव सेवा ट्रस्ट  पूणे में आयोजित सरदार पटेल की जयंती पर डॉ आदित्य कुमार अंशु निवासी इसारी सलेमपुर बलिया को भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।जिससे साहित्यकारों एवं क्षेत्रीय लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गयी।अंशु जी की अभिरुचि साहित्य सरंचना, सामाजिक सेवा,कला के साथ ही साथ अभिनय,मंच संचालन,निर्देशन,पटकथा व पर्श्वगीत लेखन,गीत,गजल,कविता,कहानी,नाटक,एकांकी,संस्मरण आदि के लेखन में ज्यादे होते हुए भी ये इन विभिन्न विधाओं के साथ ही संपादन और पुस्तक प्रकाशन में भी इन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। सूच्य हो कि डॉ अंशु प्रख्यात साहित्यकार "डॉ राम सेवक विकल के सुपुत्र है।
हाल ही में विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ गांधीनगर भागलपुर के तत्वावधान में महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गाँधी सेवा आश्रम में 23 वां सम्मान समारोह 12 व  13 अक्टूबर 2019 को सम्पन्न हुआ। जिसमे  डॉ आदित्य अंशु के कर्मठता ,सुदीर्घ हिन्दी सेवा,सारस्वत साधना,,  मिलती प्रतिष्ठा के आधार पर विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुसंशा पर "हिन्दी रत्न" सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से पूरे भारत में सिर्फ पांच विद्वानो को यह सम्मान दिया जाता है।तत्कालीन संपादन में संघर्ष स्मारिका,आग्नेय अभिनंदन ग्रंथ,मधुरिमा,संवेदना, चितेरा अभिनंदन ग्रंथ के साथ ही साथ भोजपुरी में 'भूकम्प'नामक पुस्तक भी लिखे है और आगे भी लेखन का सफर जारी है।
       बताते चले कि डॉ  अंशु पुरस्कृत हो जहाँ बलिया का मान बढ़ाया वहीं पिछले वर्षों में भी विक्रम शिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा,विद्यासागर सम्मान,उत्तरप्रदेश गौरव सम्मान, भारतीय भाषा रत्न सम्मान,भारत गौरव सम्मान के साथ ही साथ भारतीय परिषद प्रयाग द्वारा भी डॉ अंशु को भारती शिखर सम्मान राज्यपाल महोदय के द्वारा भी प्राप्त हो चुका है।