Breaking News

अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र से अपने आधार का अपडेशन, नया पंजीकरण कराये-किसान : डीएम बलिया



अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र से अपने आधार का अपडेशन, नया पंजीकरण कराये-किसान : डीएम बलिया

बलिया 1 अक्टूबर 2019 ।। जनपद के समस्त कृषकों को सूचित करते हुए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी हेतु जन सेवा केंद्र पर कृषकों के लिए अपना आधार, अपडेशन कराने, नया पंजीकरण कराने एवं पंजीकरण की स्थिति की जानकारी करने हेतु सुविधा प्रदान की गयी है। यह सुविधा पीएम किसान की वेबसाइट-www.pmkisan.gov.in के farmer corner पर उपलब्ध है। किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से उक्त पोर्टल पर उपलब्ध करायी जा रही सुविधा के माध्यम से अपने आधार का अपडेशन, नया पंजीकरण एवं पंजीकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।