Breaking News

बलिया : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया वरिष्ठ नागरिक दिवस


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया वरिष्ठ नागरिक दिवस

बलिया 1 अक्टूबर 2019 ।। जिला जज गजेंद्र कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिक दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीवानी न्यायालय के एडीआर भवन में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में अधिकारों के साथ जागरूकता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक रूप से सशक्त करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नही है। बल्कि हमारे सामाजिक व्यवस्था का भी सम्मान है। उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। स्थाई लोक अदालत की सपना पांडेय ने सुलह समझौते से निस्तारित होने वाले मामलों और उसके लाभ के बारे में जानकारियां दी मिडीएशन के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अंशुमान पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर काफी संख्या में  वकील, वादाकारी आदि उपस्थित थे।