Breaking News

बलिया : गंगापार दियारांचल के बाढ़ पीड़ितों का पूर्व मंत्री ने जाना दर्द, बांटी राहत सामग्री,पूर्व मंत्री को देख पीड़ितों का छलका दर्द ,सरकारी उपेक्षा का लगाया आरोप

गंगापार दियारांचल के बाढ़ पीड़ितों का पूर्व मंत्री ने जाना दर्द, बांटी राहत सामग्री,पूर्व मंत्री को देख पीड़ितों का छलका दर्द ,सरकारी उपेक्षा का लगाया आरोप



बलिया 22 सितम्बर 2019 ।। पूर्व मंत्री नारद राय कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को दियारांचल के बाढ़ प्रभावित गांव शिवपुर दियर, परानपुर व जवही दियर के बाढ़ पीड़ितों के दर्द को बांटने और भोजन वस्त्र व जरूरत की सामग्री लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में हर सम्भव मद्दत का भरोसा जताया। पूर्व मंत्री को देख दियारांचल के लोगो का दर्द छलक गया। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि इस भयंकर बाढ़ में सरकार द्वारा कोई भी सुविधा मुहैया नही करवाई गई। राहत सामग्री तो दूर की बात है अभी तक एक नाव भी उपलब्ध नही करवाई गई है। एक तरफ जहां आदमी बाढ़ से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ जानवर चारा के अभाव में हजारों जानवर भूखे पानी में खड़े हैं। श्री राय ने बाढ़ पीड़ितों का दर्द देख जिलाधिकारी को मोबाइल से इसकी जानकारी देकर तत्काल बाढ़ राहत सामग्री व पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था करने और इनको सुरक्षित स्थान पर पहुचाने की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह शर्म की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले इसी जनपद से घोषणा किया है कि 12 घंटे में बाढ़ राहत कार्य किया जाए परंतु गंगा नदी के उस पार बसे शिवपुर दीयर, जवही   परानपुर, व्यासी गांव पिछले आठ दिनों से बाढ़ के पानी से चारो ओर से घिरा हुआ है। अभी तक कोई भी सरकारी सुविधा इनलोगों तक नहीं पहुंची। लगता है कि यह सरकार फर्जी घोषणाओं की तरह बाढ़ राहत भी फर्जी है। उन्होंने सपा के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा को आप अपने स्तर पर बाढ़ प्रभावित लोगों की पूरी मदद करें। श्री नारद राय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित से क्षेत्रों में सरकार की उदासीनता के चलते लोगों का जीवन नारकीय बन गया है। कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश में हम लोग आपके साथ हैं और सरकार के दोगले रवैया के खिलाफ लामबंद होकर सड़क पर उतरना होगा और बाढ़ के नाम पर प्रशासन द्वारा हुए लूट घसोट की जांच कराकर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग किया जाएगा। इस अवसर पर राजकुमार पांडे, बलराम यादव, अजीत सिंह यादव, बृजेश पाठक, भीम चौधरी, कमलेश राय, शिवजी यादव, सुभाष यादव, सत्येंद्र ,अमित यादव, संजय यादव, शंभू नाथ तिवारी, आनंद यादव, मनु सिंह, बिट्टू लाल, शिव जी चौबे, रामजी यादव, प्रधान सोनू राय, कृष्णा राय, सुनील राय, दया चौधरी, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।