Breaking News

सिंचाई संघ बलिया के आशीष कुमार पाण्डेय बने अध्यक्ष, विष्णुदेव सिंह उपाध्यक्ष तो देवानन्द यादव बने मंत्री

सिंचाई संघ बलिया के आशीष कुमार पाण्डेय बने अध्यक्ष, विष्णुदेव सिंह उपाध्यक्ष तो देवानन्द यादव बने मंत्री

बलिया 6 सितम्बर 2019 ।। सिंचाई विभाग के संघ भवन में सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद का द्विवार्षिक अधिवेशन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ ।उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद अध्यक्ष  अजय कुमार यादव की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ ।जिसमे अध्यक्ष आशीष कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह ,देवानन्द यादव मंत्री ,अवधेश यादव संरक्षक , सतीश चंद्र शुक्ल सह संरक्षक , उमेश दुबे उपमंत्री सर्व सम्मति से बनाया गया। चुनाव में मुख्य रूप से नंदलाल भारती, रामप्रकाश श्रीवास्तव , संतोष तिवारी , संत सिंह , नवीन यादव , के के सिंह , बब्बन , अनवर अली , विजय बहादुर यादव , आदि लोग उपस्थित रहे ।