Breaking News

आगरा : उत्तर भारतीय लोगों में असीम क्षमता मौजूद, यूपी सरकार ने लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए किया काम : डा दिनेश शर्मा

उत्तर भारतीय लोगों में असीम क्षमता मौजूद, यूपी सरकार ने लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए किया काम  : डा दिनेश शर्मा

आगरा 18 सितम्बर 2019 ।। उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा  ने कहा कि  उत्तर भारतीय लोगों में असीम क्षमता मौजूद है। यहां के लोगों ने महाराष्ट्र , कर्नाटक, गुजरात व बंगाल  जैसे राज्यों  के विकास में  और वहां उद्योग लगाने में अपना परचम लहराया है। हर प्रदेश के चहुमुखी विकास में उत्तर प्रदेश के लोगों का बडा योगदान रहा है।  विदेश में भी उत्तर भारत तथा उत्तर प्रदेश के लोगों ने नाम व मान सम्मान हासिल किया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ हुई कार्रवाई पर कहा कि किसी को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जो भी ऐसा प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।   एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान बना रहना चाहिए। सरकार का मूल मंत्र सुखी मन शिक्षक , तनाव मुक्त विद्यार्थी , गुणवत्ता परक शिक्षा और नकलविहीन परीक्षा  है। इन चार मंत्रो   के आधार पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद कानून व्यवस्था में तेजी स