Breaking News

सैफई : महिला जूनियर डॉक्टर का फंदे पर झूलता मिला शव , खुदकशी की आशंका

महिला जूनियर डॉक्टर का फंदे पर झूलता मिला शव , खुदकशी की आशंका      
ए कुमार
     
                                                                          सैफई 24 सितम्बर 2019 ।। सैफई मेडिकल कालेज की एक जूनियर डॉक्टर का शव फंदे पर लटकते मिलने से हॉस्टल में सनसनी फैल गयी । मौके पर पहुंची  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है । मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के प्रताप विहार सेक्टर 12 निवासी केके शुक्ला की पुत्री वंदना शुक्ला सैफई मेडिकल यूनीवर्सिटी में पैथलॉजी विभाग से एमडी की पढ़ाई कर रही थी और हॉस्टल के टाइप-2ए ब्लॉक में रहती थी। आज सुबह कमरे में उसका शव फांसी पर लटका देखकर सहपाठियों में सनसनी फैल गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। सैफई पुलिस उपाधीक्षक मस्सा सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रदेव मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पास के कमरों में रहने वाली छात्राओं और सहपाठियों से पूछताछ की। परिजन भी सूचना पाकर पहुंच गए। बता दें कि इससे पहले जुलाई माह में जूनियर डॉक्टर शैलजा सचदेवा ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था।