हल्दी (बलिया) में हुआ कृषि निवेश गोष्ठी मेला का आयोजन
हल्दी (बलिया) में हुआ कृषि निवेश गोष्ठी मेला का आयोजन
हल्दी बलिया 18 सितम्बर 2019 ।।विकास खण्ड बेलहरी के बबुआपुर कठही स्थित योगी बाबा के मैदान में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि निवेश गोष्ठी मेला का आयोजन बुधवार को भाजपा नेता व मॉडल कृषक रंगनाथ मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मॉडल कृषक पिण्डारी निवासी राजनारायण तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर तथा अन्य अतिथियों के माल्यार्पण करके किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. वेदप्रकाश सिंह ने जैविक खेती पर प्रकाश डालते हुए किसानों को खेती बारी में उर्वरक के बजाए जैविक खाद प्रयोग किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। साथ ही मृदा स्वास्थ्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से खेतों की समय-समय पर जांच कराए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी में होने वाली कमियों को पता कर दूर करना होगा। सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक रामाप्रसाद ने कृषि से संबंधित बातें बताईं। उन्होंने किसानों को नई योजनाओं की जानकारी देते हुए वैैैज्ञानिक पद्घति से खेती करने पर जोर दिया। रंगनाथ मिश्र ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से किसान सहित पूरा देश बीमारी की चपेट में है।लेकिन जैविक खेती से मानव व पशु दोनों स्वस्थ रह सकते है। इस लिए हमे जैविक खाद का प्रयोग करना होगा। पूर्व अध्यक्ष भूमि परीक्षण प्रयोगशाला कृष्णानन्द तिवारी,सहित छितेश्वर तिवारी पूर्व प्रधान विगही,विनोद उपाध्याय पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलहरी आदि वक्ताओं ने जैविक खेती व उसके महत्वों के बारे में बताया।कार्यक्रम का संचालन कृषि विभाग के एसएमएस श्रीप्रकाश सिंह ने किया। तथा जय प्रकाश विश्वकर्मा प्रभारी बीज गोदाम बेलहरी ने आये हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर राम शबद प्राविधिक सहायक कृषि,मंडलेश राव एडीयो कृषि,हरेंद्र मौर्या पीपीएस बेलहरी व सुशील मिश्र,कामता तिवारी,शिवशंकर मिश्र,गजानंद उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह,गिरीश चंद्र उपाध्याय,लक्ष्मण सिंह,वृजेश सिंह, दिवाकर सिंह,अजित उपाध्याय,विजय सिंह,छोटे उपाध्याय,विजय शंकर उपाध्याय आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।