Breaking News

लखनऊ : केंद्रीय मार्ग निधि योजना के अंतर्गत सुल्तानपुर के लिए अवमुक्त की गई 9 करोड़ 70 लाख 3 हजार की धनराशि

  केंद्रीय मार्ग निधि योजना के अंतर्गत सुल्तानपुर के लिए अवमुक्त की गई 9 करोड़ 70 लाख 3 हजार की धनराशि       
    
 लखनऊ 12 सितंबर 2019 ।।                   
उ0 प्र0 के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद  मौर्य  के निर्देशानुसार   उत्तर प्रदेश शासन द्वारा केंद्रीय मार्ग निधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनपद सुल्तानपुर में अकबरपुर- कादीपुर चांदा पट्टी मार्ग के चालू निर्माण कार्य हेतु 9 करोड़ 70लाख 3 हजार  की धनराशि अवमुक्त की गई है ।  इस  मार्ग की लम्बाई 22.30किमी है तथा स्वीकृत /प्राविधिक  लागत 36 करोड़ 6 लाख 56 हजार है और अब तक 24 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। प्रमुख सचिव  लो0नि0वि0 श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया  कि इस सम्बन्ध  मे उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण अनुभाग -12 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।      जारी शासनादेश मे प्रमुख अभियंता ( विकास)  एवं विभागाध्यक्ष  लोक  निर्माण विभाग  को निर्देशित किया गया है कि वह मार्ग निर्माण  मे निर्धारित  शर्तो का अक्षरश: अनुपालन  सुनिश्चित  करायेंगे।