Breaking News

बीएसए बलिया ने 148 बच्चो में वितरित किये ड्रेस,प्राथमिक विद्यालय राजभर बस्ती ,सवन में हुआ यह वितरण

 बीएसए बलिया ने 148 बच्चो में वितरित किये ड्रेस,प्राथमिक विद्यालय राजभर बस्ती ,सवन में हुआ यह वितरण


चिलकहर बलिया 6 सितम्बर 2019 ।। प्राथमिक विद्यालय राजभर बस्ती सवन, शिक्षा क्षेत्र  चिलकहर, जनपद  बलिया पर ड्रेस वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।  जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आए बेसिक शिक्षा अधिकारी  सुभाष गुप्ता , विशिष्ट अतिथि  वंशीधर श्रीवास्तव , मिशन शिक्षण संवाद के प्रधानाचार्य  अजित सिंह , ग्राम प्रधान  श्रीपत राजभर , प्रबंध समिति के अध्यक्ष  विकेश राजभर , एनपीआरसी  संजय वर्मा ,  राधा मोहन उपाध्याय ,  अनिल सिंह ,  आशुतोष सिंह ,  शैलेश पांडे ,  दिग्विजय सिंह ,  गौरव यादव ,  विनीत यादव , श्रीमती सुमन सिंह , आनंद , अनुज  एवं प्राथमिक विद्यालय राजभर बस्ती सवन की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रंजना पांडेय आदि उपस्थित रहे।
           कार्यक्रम का शुरुआत वीणा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर हुआ । तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में आए बेसिक शिक्षा अधिकारी  सुभाष गुप्ता , विशिष्ट अतिथि  बंशीधर श्रीवास्तव , ग्राम प्रधान श्रीपत राजभर ,  अजीत सिंह  का बैज अलंकरण का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय राजभर बस्ती सवन की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रंजना पांडेय ने मुख्य अतिथि को बुके और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया, एनपीआरसी  संजय वर्मा  ने विशिष्ट अतिथि  बंशीधर श्रीवास्तव को बुके एवं श्रीमती रंजना पांडेय  ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया,  ग्राम प्रधान  श्रीपत राजभर को प्राथमिक विद्यालय सवन के प्रधानाध्यापक  अनिल सिंह  ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया एवं मिशन शिक्षण संवाद के प्रधानाचार्य  अजीत सिंह  को प्राथमिक विद्यालय नान्हू के टोला  सवन के सहायक अध्यापक गौरव यादव  ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि दोनों लोग मिलकर विद्यालय में नामांकित कुल 148 बच्चों को ड्रेस वितरित किये । बच्चे ड्रेस पाकर खूब खुश थे उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
         इन सभी गतिविधियों को देखकर विशिष्ट अतिथि श्री वंशीधर श्रीवास्तव जी एवं मुख्य अतिथि  सुभाष गुप्ता जी ने विद्यालय के प्रधान अध्यापिका श्रीमती रंजना पांडेय  का बच्चों के प्रति प्रेम और लगन को देखकर खूब सराहना किये।
        कार्यक्रम का अंत प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रंजना पांडेय  ने आभार व्यक्त कर किया।