Breaking News

बांसडीह बलिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर मनाया गया किशोरी दिवस

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर मनाया गया किशोरी दिवस



बलिया, 08 जुलाई 2019 ।। शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त ब्लाको के समस्त ए०एन०एम० सेन्टर पर किशोरी दिवस मनाया गया| इसी क्रम में सोमवारको बांसडीह ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किशोरी दिवस मनाया गया।यह कार्यक्रम कार्यवाहक बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती लीना कुमारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को ए०एन०एम० श्रीमती कंचन यादव द्वारा टी०टी० का टीका लगाया गया, आई०एफ०ए० की गोली वितरण की गयी एवं समस्त किशोरियों की रक्त एवं वजन का माप किया गया।
                इस मौके पर ए०एन०एम० श्रीमती कंचन यादव ने आयरन की गोली के बारे में बताया कि सप्ताह में एक गोली खानी चाहिए ताकि खून की कमी न हो। इसके साथ ही साथ उन्होंने टीकाकरण अभियान से होने वाले लाभ के बारे में बताकर किशोरियों को जागरूक किया।
                सुपरवाईजर प्रियंका चौहान ने किशोरियों को उनके शारीरिक परिवर्तन, स्वास्थ्य एवं माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें जागरूक किया गया कि वे 18 वर्ष से पहले विवाह न करें तथा अपने स्वास्थ्य को ध्यान रखने के लिए वह नियमित रूप से प्रोटीन युक्त प्रदार्थ जैसे विभिन्न प्रकार की दालें, हरी सब्जियां, मौसमी फल आदि का सेवन करें। इसके साथ ही साथ उन्होंने किशोरियों को स्वच्छता एवं साफ़-सफाई के बारे में जानकारी दी।
         सुपरवाइजर अर्चना सिंह ने   ने बताया कि इस आयु में सही जानकारी देना एवं परामर्श दिया जाना बहुत आवश्यक है। सही जानकारी न मिल पाने के कारण किशोरावस्था में विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याए आ जाती हैं। ऐसी स्थिति में किशोरियों को उनके शारीरिक बदलाव के बारे में सही जानकारी एवं परामर्श दिया जाना अत्यंत आवश्यक