Breaking News

नगरा (बलिया ) में आइएमसी ने किया लीडरशीप ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन


नगरा (बलिया ) में आइएमसी ने किया लीडरशीप ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन 
संतोष द्विवेदी





नगरा, बलिया 24 जुलाई 2019 ।। आयुर्वेदिक दवा एवं घरेलू उपभोग की वस्तु को बनाने वाली कम्पनी आइएमसी की लीडरशीप ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन बुधवार को नगरा में सम्पन्न हुआ। सेमिनार  में प्रयागराज से आए आइएमसी के बिजनेस एक्सपर्ट कम्पनी के क्राउन प्रेसिडेंट अजय कुमार शर्मा ने उपस्थित पुरुष महिलाओं को आइएमसी से जुड़ने, आइएमसी द्वारा उत्पादित दवाओं एवं घरेलू उपभोग की वस्तुओ को उपयोग करने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आइएमसी द्वारा उत्पादित दवाएं पूर्ण रूप से प्राकृतिक जड़ी बूटियों से बनी है। इसमें किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं है। कहे कि आइएमसी बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का साधन भी उपलब्ध कराती है। बेरोजगार युवा यदि जीवन में उच्चाइयो को छूना चाहते है तो आइएमसी से जुड़ कर बहुत कुछ हासिल कर सकते है। कम्पनी से जुड़ने के लिए कोई शुल्क नहीं है। बस कम्पनी द्वारा उत्पादित वस्तुओ का उपयोग करना है और लोगो से कम्पनी द्वारा बने सामानों को उपयोग करने के लिए जागरूक करना होगा। श्री शर्मा ने आगे कहा कि जीवन में सफल होने के लिए निगेटिव बातो को नजर अंदाज करना होगा। क्योंकि निगेटिव बाते जीवन में वायरस की तरह होती है जो केवल बीमारियां पैदा करती है। कहे कि जीवन पैसा सब कुछ नहीं है लेकिन इतना जरूरी है कि आप इससे अपने सपनों को पूरा कर सकते है। इसके लिए आप कम्पनी से जुड़कर मेहनत करके काफी पैसा कमा सकते है। इसके अलावा प्रोजेक्टर के माध्यम से भी लोगो को आइएमसी बिजनेश के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पवन जायसवाल, अमितोष मिश्र, अतुल मिश्र, हरिओम मिश्र, डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा, विद्या भूषण, प्रबोध कुमार पाण्डेय, रंजीत कुमार यादव, विवेक यादव, अजय कुमार, सत्येन्द्र कुमार यादव, कृष्णा गुप्ता,संगीता, ज्योति, ललिता, सीता, शैल कुमारी, पूजासहित पांच दर्जन से उपर लोग मौजूद थे। आइएमसी के रूबी स्टार एवं आयोजक महेश मौर्यवंशी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।