Breaking News

गोरखपुर में बीमा का पैसा हड़पने के लिये अपने ही मॉल को जलाने जा रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

गोरखपुर में बीमा का पैसा हड़पने के लिये अपने ही मॉल को जलाने जा रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार
ए कुमार

गोरखपुर 24 जुलाई 2019 ।।कैंट थाना क्षेत्र इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी के अंतर्गत बीमा कराए हुए पैसे को  हड़पने के लिए अपने ही स्वदेशी पैराडाइज माल गिरधरगंज कूड़ाघाट में आग लगाने जा रहे थे ।  हैंडसम  चेकिंग के दौरान दो शातिर  पकड़े गये।  इनके पास से एक अदद 32 बोर का पिस्टल दो जिंदा कारतूस एक तमंचा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस ,एक गैलन मिट्टी का तेल ,दस्ताना ,माचिस  बरामद किया गया। मालूम हो कि  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर डॉटर कौस्तुभ व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी केंट रोहन प्रमोद बोत्रे के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर कैंट रवि राय व चौकी इंचार्ज इंजीनियरिंग कॉलेज मनीष यादव द्वारा हैंडसम वाहन चेकिंग किया जा रहा था तभी बिशुनपुर मोड़ पर सफेद  मारुति यूपी 53 पी 1989 रानीडीहा की ओर से आती  दिखाई दी जिसे चेकिंग के उद्देश्य से रोका गया । गाड़ी रुकते ही इसमें बैठे दोनों व्यक्ति सकपका कर गेट खोल कर भागने का प्रयास किए जिन्हें उपस्थित पुलिस बल की मदद से दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति रवि शंकर पुत्र कैलाश पति सुहारपुर थाना खोराबार ,प्रिंस उपाध्याय पुत्र दिनेश उपाध्याय झरवाबड़गो खोराबार ने बताया कि स्वदेशी पैराडाइस मॉल गिरधरगंज कूड़ाघाट में चलाते हैं ,जो चलता नहीं है जिस पर हम लोगों ने बीमा कराया है ।उसी माल को जलाने हेतु मिट्टी का तेल ले जा रहे हैं ।जला देने के बाद बीमा की धनराशि जमा नहीं करनी पड़ेगी । केंट थाने पर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट रोहन प्रमोद बोत्रे ने जानकारी कैंट थाने पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।