Breaking News

प्रयागराज : प्रदेश व्यापी आदोंलन करेगा अधिवक्ता वर्ग

प्रदेश व्यापी आदोंलन करेगा अधिवक्ता वर्ग
ए कुमार

 प्रयागराज 25 जुलाई 2019 ।। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने ऐलान किया है कि 29 जुलाई को प्रदेशभर के साढ़े तीन लाख वकील हड़ताल पर रहेंगे. काउंसिल ने यह ऐलान प्रदेश में लगातार वकीलों की हत्याओं के मद्देनजर किया है. इस दिन राज्य भर के वकील न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे. इस दिन तहसील से लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर रहेंगे. इसकी जानकारी यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष हरि शंकर सिंह ने प्रेसवार्ता में दी  ।