Breaking News

वाराणसी के बाद अब महराजगंज में जबरन रिटायर किए जाएंगे नौ पुलिसकर्मी


वाराणसी के बाद अब महराजगंज में जबरन रिटायर किए जाएंगे नौ पुलिसकर्मी
ए कुमार

महराजगंज 10 जुलाई 2019 ।।
वाराणसी में 22 पुलिस कर्मियों को बर्खास्‍त किए जाने के बाद अब महराजगंज में भी पुलिस कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्‍त किए जाने की तैयारी की जा रही है। दायित्व के प्रति लापरवाह पुलिस वालों को जबरन रिटायर करने की तैयारी शुरू हो गई है। वाराणसी में 22 पुलिस कर्मियों को बर्खास्‍त किए जाने के बाद अब महराजगंज में भी पुलिस कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्‍त किए जाने की तैयारी की जा रही है।
महराजगंज के एसपी की अध्यक्षता वाली स्‍क्रीनिंग कमेटी ने एक उप निरीक्षक समेत आठ पुलिस वालों के नाम जबरन रिटायर करने वालों की सूची में किया हैं। सभी रिटायर करने के लिए डीआइजी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही मामले की रिपोर्ट एडीजी के माध्यम से शासन को भेज दी जाएगी। योगी सरकार ने नकारा और भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

एडीजी स्थापना पीयूष आनंद ने 30 जून तक रिटायर करने वाले पुलिस कर्मियों की सूची तैयार करने को कहा था। एसपी रोहित सिंह सजवान की अध्यक्षता में एक स्‍क्रीनिंग कमेटी बनाई गई। जिसमें एएसपी आशुतोष शुक्ल सहित अन्य लोग शामिल थे।

कमेटी ने करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों की सर्विस बुक, रिकार्ड को खंगाला। नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कर्तव्यों में उदासीनता, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के मामले पाए गए। सभी को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, फिर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नोटिस दे दी गई।
इन पुलिस कर्मियों को किया जाएगा रिटायर
उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह, मुख्य आरक्षी कुंजबिहारी, आरक्षी मैनेजर सिंह, जगदीश प्रसाद, विश्वम्भर प्रसाद, वेद प्रकाश पांडेय, श्रीनिवास, प्रेमशंकर राम और सुभाष प्रसाद शामिल हैं। इन पुलिसवालों को सबसे ज्यादा दंड मिले थे। डयूटी से बार बार गैर हाजिर रहे। छुट्टी पर गए फिर महीनों बाद लौटे व भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में दोषी पाए गए। नोटिस मिलने के बाद पुलिस वाले रिटायरमेंट से बचने के लिये हाईकोर्ट का रुख रख सकते हैं। रोहित सिंह सजवान ने कहाकि एक उप निरीक्षक सहित नौ पुलिस वालों को नोटिस जारी की गई  हैं। सूची शासन को भेजी जाएगी, सभी की उम्र पचास के ऊपर हैं।*