Breaking News

बलिया के कराटे खिलाड़ी कोलकाता के लिये हुए रवाना


 बलिया के कराटे खिलाड़ी कोलकाता के लिये हुए रवाना


बलिया 24 जुलाई 2019 ।।
सिनसिन काई शितोरियो कराटे फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित पांचवी आमंत्रण ओपेन अन्तराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बेस्ट बंगाल के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होने जा रही है । यह प्रतियोगिता 25 अगस्त से लेकर 28 अगस्त 2019 को होने जा रही है । इस प्रतियोगिता में बलिया बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ी इस प्रतियोगित में प्रतिभाग करेंगे । ग्यारह साल में आदर्श तिवारी लव  त्रिपाठी, बैभव त्रिपाठी बारह साल में करन सिंह शोर्या.शिवम्,श्रीया गुप्ता आदित्य कुमार  तथा  तेरह साल में अथर्व , अतुल प्रेम नारायण,मणि रत्नम  एवं 17 साल में आदित्या तिवारी आदि जनपद तथा अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।आज टीम कोलकाता के लिए बलिया से पुर्वाचल  एक्सप्रेस रवाना हुई टीम कोच कमल यादव टीम मनेजर वारिस अली तथा अनीता गुप्ता होगी । सचिव  एल बी रावत ने इसकी जानकारी दी।