Breaking News

नगरा बलिया : बालिकाओं को दी गयी सुरक्षा की ट्रेनिंग

 नगरा बलिया : बालिकाओं को दी गयी सुरक्षा की ट्रेनिंग
संतोष द्विवेदी





विशुनपुरा बलिया 24 जुलाई 2019 ।।नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत नगरा पुलिस ने मंगलवार को नेशनल कान्वेंट स्कूल में बालिकाओं को डरे नही सहे नही का नारा देकर कार्यक्रम का शुरुआत किया ।इस दौरान बढ़ रही छेड़खानी की घटनाओं एवं उससे बचने के उपाय को लेकर  बालिकाओं के साथ संवाद भी किया । पुलिस बालिकाओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिया ।
           सरकार के मंशास्वरूप बालिकाओ को जागरुक करने के प्रयास के तहत नेशनल कान्वेंट स्कूल नगरा मे पुलिस ने बालिकाओं को कहा कि चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो का कार्यक्रम के तहत दो सौ बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया एवं उनसे भी आसपास के महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक करने की सलाह दी । इस दौरान उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने कहा कि छेड़खानी एवं महिलाओं पर अत्याचार एक सामाजिक अभिशाप है। इसको समाप्त करना है।जिसमे बालिकाओं का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने कहा की वह बाते न माने जिससे आपके सम्मान को चोट पहुँचता हो,चाहे आपके परिवार का ही सदस्य क्यो न कह रहा हो। अगर वह समाज का डर या अपनी बेइज्जती की बात कह आपको छेड़खानी की बात दबाने की बात कहते हो तो उसको न माने ।कारण आपके साथ 24 घण्टे  पुलिस आपके सहयोग के लिए खड़ी है । तमाम घटनाओं का जिक्र एवं उसके परिणाम को बताते हुए उनसे किसी भी परेशानी को निडर होकर कहने की सलाह दी । उसके बाद बालिकाओं द्वारा पूछे गए सवालों का बखूबी उत्तर  भी उपनिरीक्षक ने दिया। दो घंटे चले संवाद के बाद उनको महिला हेल्प लाइन एवं पुलिस सहायता के नंबरो के साथ अपना नम्बर भी साझा किया।कार्यक्रम के दौरान नेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य नफीस अहमद, महिला कांस्टेबल निकुंबला, कांस्टेबल ब्रजेश सिंह, अवधेश,डॉ अवैस असगर, शालिनी राय, निर्मला यादव, अमृता राय, विष्णु शर्मा, आसिफ, मोनू, सुमित्रा, श्वेता, सबिहा, अंजलि, अंशू वर्मा, अंकिता सिंह सहित अध्यापक व कर्मचारी व छात्राएं मौजूद रहे।