Breaking News

भीमपुरा बलिया : एक साल से नाबालिग को भगाकर शादी करने वाला युवक आया पुलिस गिरफ्त में , लड़की भेजी गई सुधार गृह

भीमपुरा बलिया : एक साल से नाबालिग को भगाकर शादी करने वाला युवक आया पुलिस गिरफ्त में , लड़की भेजी गई सुधार गृह
बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया 25 जुलाई 2019 ।। एक साल पूर्व युवती को झांसा देकर भगाने के मामले में भीमपुरा पुलिस ने युवक एवं युवती दोनों को गिरफ्त में ले लिया है। भीमपुरा पुलिस युवती को बुधवार को तो युवक को गुरुवार की सुबह कीडीहरापुर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ने में कामयाब रही। युवक को पाक्सो सहित अन्य धाराओं में चालान कर जेल भेज दी।
 थाना क्षेत्र के नथना गांव की युवती खुसबू अपने घर से 25 जुलाई 2018 को गायब हो गयी थी परिजनों ने खोजबीन के बाद अपहरण की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने भी काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कही पता नहीं चला। बुधवार के दिन सूचना पर युवती पुलिस की पकड़ में आ गयी उसके बयान के आधार पर पुलिस ने गुरुवार के दिन मऊ जनपद के छिछोर गांव के अमरजीत मद्देशिया को कीडीहरापुर रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। एसआई रामनाक्षत्र गौतम व उनकी टीम को मुखबिर की सूचना पर अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया। युवक को 363, 366, 354, 376, 556 व 3/4 पाक्सो एक्ट के रहत जेल भेज दिया गया। वही युवती को बालिका सुधार गृह निधरिया भेज दिया गया।