Breaking News

भीमपुरा बलिया : घोर कलियुग - 5 वर्षीय बालक के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज , आरोपी फरार

भीमपुरा बलिया : घोर कलियुग - 5 वर्षीय बालक के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज , आरोपी फरार
बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया 25 जुलाई 2019 ।। थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्ष के मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। अबोध बालक की माने तो 5 रुपये का लालच देकर पड़ोसी युवक अपने घर ले गया और हाथ मुह बांधकर उसके साथ गलत काम किया। जिससे उसे काफी दिक्कतें हो रही है। पुलिस ने इस मामले में मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 बताया जाता है कि 21 जुलाई की रात को पड़ोस के रहने वाला युवक छोटे बच्चे को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया । उसे पांच रुपये का लालच दिया। उसे खेल खेलने के बहाने उसका हाथ और मुह बांध दिया। उसके बाद युवक ने उसके कपड़े खोल उसके साथ गलत काम कर दिया। वह बालक उस रात घर आया तो डर के मारे कुछ नहीं बताया लेकिन दूसरे दिन बच्चे को जब शौच के दौरान दिक्कते होने लगी तो उसकी माँ ने बहला फुसला कर बच्चे से पूछा तो बच्चे ने उस रात की पूरी घटना अपनी माँ को बता दी। बच्चे के साथ हुए इस घटना से माँ हतप्रभ रह गयी। उसने अपने भाई को फोनकर दूसरे दिन बुलाकर पूरी घटना बताई। जब युवक से इस बारे में पूछ ताछ करने के लिए उसके घर गए तो वह घर छोडकर भाग गया। इसके बाद बच्चे की मां ने भीमपुरा पुलिस में अपने बच्चे के साथ हुए इस कृत्य की शिकायत दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने मेडिकल कराते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया। हालांकि आरोपित अभी फरार बताया जा रहा है। इस मामले में एसओ सत्येंद्र राय ने बताया की एक बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला आया था जिसमे मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसका कृत्य बहुत ही घिनौना है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।आरोपित की धर पकड़ के लिए पुलिस लगी हुई है जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।